Move to Jagran APP

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- सोनिया गांधी ने की थी अटल जी के खिलाफ साजिश

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष रहते अटल बिहारी बाजपेयी के खिलाफ साजिश की थी और अब उनके बेटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 04:01 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 04:01 PM (IST)
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- सोनिया गांधी ने की थी अटल जी के खिलाफ साजिश
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- सोनिया गांधी ने की थी अटल जी के खिलाफ साजिश

रामपुर, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर आज उनको नमन करने के साथ ही केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला। इसके साथ ही लखनऊ-दिल्ली हाइ वे पर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर का उद्घाटन भी किया।

loksabha election banner

भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आज आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण तथा संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष रहते अटल बिहारी बाजपेयी के खिलाफ साजिश की थी और अब उनके बेटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। सोनिया गांधी ने अटल जी को कफन चोर कहा था और अब राहुल गांधी मोदी को चोर कह रहे हैं। राफेल में घोटाले का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा कार्यकर्ताओं को 2019 के चुनाव में सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों से बदला लेना है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की गाड़ी को राहुल गांधी चला रहे हैं, जबकि उनके पास लर्निंग का लाइसेंस भी नहीं है। इससे तो लगता है कि गाड़ी को वो न जाने वह किस खंड में ले जाकर गिरा दें।

नकवी ने लखनऊ दिल्ली हाईवे पर पर पनवडिया रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का शुभारंभ भी किया। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए कहा कि रामपुर में करोड़ों की लागत से बने स्टेडियम का नाम अटल जी के नाम पर रखा जाएगा। अटल जी के नाम पर हर साल खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। उन्होंने रामपुर में प्रतिवर्ष कवि सम्मेलन और मुशायरा भी कराने की घोषणा की। इस दौरान मीडिया से भी बातचीत में राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.