Move to Jagran APP

पति ही निकला कल्पना का कातिल

रामपुर : खजुरिया पुलिस ने तीन दिन पहले महिला की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। हत्या करन

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 09:57 PM (IST)Updated: Mon, 05 Mar 2018 09:57 PM (IST)
पति ही निकला कल्पना का कातिल
पति ही निकला कल्पना का कातिल

रामपुर : खजुरिया पुलिस ने तीन दिन पहले महिला की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। हत्या करने वाला मृतका का पति ही निकला। उसने अपने गमछे से पत्नी की गला घोंटकर हत्या की थी।

loksabha election banner

हत्या के पीछे महिला के अवैध संबंध बताए गए हैं, जिसकी जानकारी पति को हो गई थी। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहरो में दो मार्च को गेहूं के खेत में महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। महिला की शिनाख्त ग्राम सिसौना की कल्पना देवी पत्नी भजन लाल के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच से पता चला कि मृतका के गांव में किसी व्यक्ति से अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी महिला के पति को हो गई थी। होली के दिन महिला का अपने पति से झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने सोमवार को महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। उसे मीडिया के सामने लाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि महिला की शादी 20 साल पहले भजन लाल से हुई थी। उसे वह पश्चिमी बंगाल से लाया था। उसके दो बच्चे भी हैं। उनके बीच संबंध अच्छे नहीं थे। अक्सर झगड़ा होता था। होली के दिन भी झगड़ा हुआ। महिला नाराज होकर चली गई। पति उसके पीछे गया था। बाद में महिला की लाश मिली। पूछताछ में पति ने स्वीकार किया कि उसने पत्नी को अपने गमछे से गला घोंटकर मार दिया था और लाश को गेहूं के खेत में छुपा दिया था। आरोपित पति को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.