Move to Jagran APP

कक्षा सात की छात्रा से मेहंदी लगवाने के बहाने किया दुष्कर्म

शहजादनगर थाना क्षेत्र की घटना पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:07 AM (IST)
कक्षा सात की छात्रा से मेहंदी लगवाने के बहाने किया दुष्कर्म
कक्षा सात की छात्रा से मेहंदी लगवाने के बहाने किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, धमोरा : थाना शहजादनगर क्षेत्र में कक्षा सात की छात्रा को मेहंदी लगवाने के बहाने बुलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। घटना पांच दिन पहले की है। पांच दिन तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही। निकाह कराने की बात हुई, लेकिन पीड़िता के नाबालिग होने पर बात नहीं बन सकी। इस पर पीड़िता के परिजनों ने रविवार को थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित युवक और उसकी मदद करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति के बेटे 18 फरवरी को बाहर मजदूरी करने गए थे। पुत्र वधु अपने मायके में थी। वह घटना की शाम मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। जब वह नमाज पढ़कर लौटा तो बेटी को घर में न देखकर परेशान हो गया। उसने इधर-उधर देखा तो पता लगा की पड़ोस की रहने वाली शबनम उसको अपने साथ लेकर गई है। उसने पड़ोसी शबनम के घर जाकर देखा तो उसके घर कोई नहीं था। वह नाबालिग छात्रा को लेकर घर से फरार हो गई। दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ वसीम ग्राम एटऊआ थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी ने रात में दुष्कर्म किया। दिन निकलने पर ताहिर, शबनम तथा फुरकान ने वसीम के साथ निकाह कराने की कोशिश की, लेकिन जब उन्हें पता लगा की लड़की नाबालिग है तो वे घबरा गए। वे पीड़िता को बदहवास हालत में गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। दूसरे दिन जब उसकी बेटी किसी तरह घर पहुंची तो उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने कई दिन तक विचार करने के बाद आरोपित के खिलाफ थाना शहजादनगर जाकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। शहजादनगर थाना प्रभारी परवेज कुमार चौहान ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी फरार हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.