Move to Jagran APP

राज्यमंत्री ने दो दिन में फसलों का सर्वे कराने के दिए आदेश

कोरोना वायरस के लिए सीएचसी परिसर में बनाया जाएगा अलग वार्ड

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 11:13 PM (IST)
राज्यमंत्री ने दो दिन में फसलों का सर्वे कराने के दिए आदेश
राज्यमंत्री ने दो दिन में फसलों का सर्वे कराने के दिए आदेश

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने राजस्व प्रशासन को दो दिन के भीतर ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे करने का आदेश दिया है।

loksabha election banner

राज्यमंत्री बुधवार को लखनऊ से आए और सबसे पहले 11 बजे मिलक पहुंचे। यहां अधिकारियों की मीटिग के बाद बिलासपुर आए और यहां भी अधिकारियों के साथ ओलावृष्टि तथा कोरोना वायरस को लेकर मीटिग ली। उन्होंने अधिकारियों को कोरोना वायरस को लेकर सीएचसी परिसर में अलग वार्ड बनाने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को वायरस की रोकथाम को लेकर जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अधिक भीड़भाड़ एकत्रित न होने पर अधिकारी उसे गंभीरता से लें। उन्होंने अधिकारियों को ओलावृष्टि से नष्ट हुई गेहूं की फसलों का दो दिन के भीतर सर्वे कराने के आदेश दिए। एसडीएम डॉक्टर राजेश कुमार, तहसीलदार अशोक कुमार तथा राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक करने के बाद तीन बजे गगनपुर, सिहोर, हामिदनगर, चंदेन, रामनगर, शिवनगर, श्रीनगर आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने ओलावृष्टि से नष्ट हुई किसानों की गेहूं की फसलों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से वार्ता कर ओलावृष्टि से नष्ट हुई गेहूं की फसलों के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही उनकी नष्ट हुई गेहूं की फसलों का राजस्व प्रशासन सर्वे करेगा। उन्हें तत्काल सरकार से मुआवजा दिलवाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने किसानों से आहवान करते हुए कहा कि वे फसल खराब होने से कतई निराश न हों। अपनी गेहूं की फसल को न जोतें। लेखपाल गांव-गांव जाकर नष्ट हुई गेहूं की फसलों का सर्वे कर रहे हैं। सर्वे का कार्य पूर्ण होने के बाद सरकार द्वारा उन्हें शीघ्र मुआवजा दिलवाया जाएगा। इसके पश्चात चार बजे रुद्रपुर उत्तराखंड स्थित अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती बिलासपुर के मरीजों का हालचाल जाना। पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार चेयरमैन संतोख सिंह खैहरा, क्रय विक्रय समिति सभापति रवि यादव, गुरकीरत सिंह औलख, नगराध्यक्ष चेतन पारुथी, सुखदेव सिंह औलख, नवीन चंद्र गुप्ता, लकी ढिल्लो, गुरमीत सिंह भट्टी, अंकित शर्मा, दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मिलक, जासं : निरीक्षण भवन में राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों की बर्बाद हुई फसल का तत्काल सर्वे कराया जाए। किसानों को किसान फसल बीमा का लाभ मिल सके।इसके लिए अधिकारी, किसानों द्वारा दी गई फसल नष्ट होने की जानकारी पर नुकसान का आंकलन करें। लेखपाल तथा बीमा कंपनी के सदस्य अपने द्वारा की गई सर्वे रिपोर्ट समय पर एसडीएम को दें। तहसील स्तर के अधिकारी सर्वे रिपोर्ट को शासन को भेजें। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष ऋषि पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, नन्हें राम पांडे, नगर मंडलाध्यक्ष मनोज पांडे, देवेंद्र सिंह राजपाल, योगी पांडे, शिवम पांडे, रामानंद शर्मा, प्रमोद सक्सेना, विपिन शर्मा, प्रताप गंगवार, श्याम बाबू गुप्ता, महेश तिवारी, सुरेश कश्यप, बब्लू पांडे, रवि शर्मा, हिमांशु पांडे, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.