सभासद पर लगाया धमकाने का आरोप
दूसरे सभासद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 10:33 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 10:33 PM (IST)
मिलक, जासं : नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 18 के सभासद सुरेंदर पाल गंगवार ने दूसरे सभासद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। रविवार को दी तहरीर में लिखा कि रात के नौ बजे वह अपने घर पर थे। गांव निवासी सभासद अपने साथियों के साथ उनके घर पर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सभासद ने अपने साथ भविष्य में अप्रिय घटना घटित होने का अंदेशा जताते हुए जानमाल की सुरक्षा और धमकी देने वाले सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनके पास किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर विधिक कार्रवाई करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें