एकुजटता से देंगे शोषण का जवाब
एकुजटता से देंगे शोषण का जवाब
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 11:15 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:04 AM (IST)
रामपुर : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक शाहबाद में हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि किसी भी संगठन की शक्ति एकजुटता में होती है। यदि हम एक हैं तो कोई भी हमारे खिलाफ खड़ा नहीं हो सकता। कहा कि अब व्यापारियों का शोषण किसी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी व्यापारी के साथ अन्याय करता है तो उसके विरुद्ध संगठन आवाज उठाएगा। इस दौरान वेद प्रकाश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष व अखिलेश अग्रवाल को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कई अन्य व्यापारियों ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विष्णु देवल, भारत भूषण जैन, अंकित अग्रवाल, अंकित सक्सेना, आचार्य सोमदेव, महंत पूनम गिरि, धर्मपाल माहेश्वरी, इल्यास व रमेश यादव आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें