व्यापारियों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
रामपुर : बिजली चे¨कग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में
रामपुर : बिजली चे¨कग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर कार्रवाई की मांग की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में व्यापारी सोमवार को कलेक्ट्रेट में इकट्ठा हुए। बिजली अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि जिले में बिजली विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ताबड़तोड़ चे¨कग कर आम जनता और व्यापारी समाज को परेशान किया जा रहा है। चे¨कग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला देते हुए चे¨कग करने की बात कही जाती है। ऐसा कहकर अधिकारी प्रदेश सरकार की छवि भी धूमिल कर रहे हैं। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चे¨कग टीम के नाम पर पूरा लाव लश्कर लेकर जाते हैं। इससे दहशत का माहौल पैदा हो रहा है। टीम में शामिल अधिकारी और कर्मचारी जनता और व्यापारी वर्ग के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। घरों में घुसकर महिलाओं से बुरा बरताव करते हैं। विरोध जताने पर मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला देते हुए मुकदमा कायम कराने और लाठीचार्ज कराने की धमकी तक दे रहे हैं। ज्ञापन में बिजली अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं हुआ तो व्यापारी समाज सड़कों पर आकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल, जिला महामंत्री मोहम्मद शाहिद शमसी, नगर अध्यक्ष र¨वद्र ¨सह टोनी, अर¨वद गुप्ता, इमरान सलीम, बिलाल शमसी, मंजीत ¨सह सिम्पल, मोहन अरोरा, विजय अग्रवाल, सतपाल टीटू, कमल तुरैहा आदि शमिल रहे।