बकाया भुगतान न होने पर जताया रोष
रामपुर : भारतीय किसान यूनियन अंबावता की पंचायत छितौनी में की गई। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष हरताल ¨सह
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 06:28 PM (IST)
रामपुर : भारतीय किसान यूनियन अंबावता की पंचायत छितौनी में की गई। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष हरताल ¨सह यादव ने कहा कि गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान करने में मिल अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेश को भी मिल अधिकारियों द्वारा ठेंगा दिखाया जा रहा है। उसके बाद भी शासन या प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह ¨चता का विषय है। आगे कहा कि प्रदेश के मुखिया के पद पर संत के बैठे होने के बाद भी शराब पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, यह बहुत ही दुखद है। जाने कितने गरीब परिवार इस शराब की भेंट चढ़ रहे हैं। किशन पाल, कल्यान ¨सह, ओमप्रकाश भारती, भोला ¨सह, राजू शर्मा व अब्बास अली आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें