एकजुट न होने का फायदा उठा रहीं राजनीतिक पार्टियां : भानू प्रताप
अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की ग्राम आगापुर में जिला उपाध्यक्ष के आवास पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष भानू प्रताप ¨सह यादव ने कहा कि आज किसी मुख्य राजनीतिक पार्टी का जिलाध्यक्ष यादव समाज से नहीं है। राजनीतिक पार्टियां हमारे एकजुट न होने के कारण हमारे समाज के लोगों को छोटे-छोटे पद देकर अपने से जोड़े रखना चाहती है। इसलिए अपने हक को पाने के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। इसके लिए संगठन का विस्तार करने की जरूरत है। इस कार्य को अकेले नहीं किया जा सकता। समाज के हर व्यक्ति को इस कार्य में जुटना होगा और समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने एवं समाज को और शिक्षित व संगठित करने के लिए काम करना होगा।
रामपुर : अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप ¨सह यादव ने कहा कि आज किसी मुख्य राजनीतिक पार्टी का जिलाध्यक्ष यादव समाज से नहीं है। राजनीतिक पार्टियां हमारे एकजुट न होने के कारण हमारे समाज के लोगों को छोटे-छोटे पद देकर अपने से जोड़े रखना चाहती हैं, इसलिए अपने हक को पाने के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। इसके लिए संगठन का विस्तार करने की जरूरत है। इस कार्य को अकेले नहीं किया जा सकता। समाज के हर व्यक्ति को इस कार्य में जुटना होगा और समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने एवं समाज को और शिक्षित व संगठित करने के लिए काम करना होगा। वह ग्राम आगापुर में जिला उपाध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में बोल रहे थे।
इस दौरान उन्होंने विनोद कुमार यादव को तहसील अध्यक्ष, गिरेंद्र ¨सह यादव को चमरौआ का ब्लाकाध्यक्ष नियुक्त किया। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानू प्रताप ¨सह यादव तथा संचालन कार्यकारिणी सदस्य हरताल ¨सह यादव ने किया। इस मौके पर वीर ¨सह यादव, राम बाबू ¨सह यादव, ओम प्रकाश ¨सह यादव, परमवीर ¨सह यादव, हरि ¨सह यादव, महेश यादव, देवराज यादव, बालक राम यादव, नत्थूलाल यादव, रोशन ¨सह यादव, मनोज यादव, अर¨वद ¨सह यादव आदि मौजूद रहे।