गंज क्षेत्र से महिला गायब
रामपुर शहर के मुहल्ला घेर इनायत खां पुराना गंज निवासी प्रेम कुमार ने पत्नी के गायब होने की तहरीर पुलिस को दी है। उनका कहना है कि
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 08:01 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 06:25 AM (IST)
रामपुर : शहर के मुहल्ला घेर इनायत खां पुराना गंज निवासी प्रेम कुमार ने पत्नी के गायब होने की तहरीर पुलिस को दी है। उनका कहना है कि 28 वर्षीय पत्नी रेखा की दिमागी हालत ठीक नहीं है। तीन साल से बरेली में इलाज चल रहा है। वह 17 अप्रैल की दोपहर तीन बजे घर से चली गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। उनकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उन्होंने गंज कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी की तहरीर दे दी है। जासं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें