Move to Jagran APP

नशा देकर दो महिलाओं से जेवर लूटे

रामपुर : शहर में नशा देकर अकेली महिलाओं से लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लूटने वाले का ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 May 2018 10:04 PM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 10:04 PM (IST)
नशा देकर दो महिलाओं से जेवर लूटे
नशा देकर दो महिलाओं से जेवर लूटे

रामपुर : शहर में नशा देकर अकेली महिलाओं से लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लूटने वाले का हुलिया जानकारी में आने के बाद भी पुलिस अभी तक बदमाश को नहीं पकड़ पा रही। पुलिस की ढिलाई के चलते अब फिर दो महिलाओं को नशा देकर लूट लिया। दोनों महिलाएं दवा लेने प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक पर आई थीं। जहर खुरानी का शिकार हुई महिलाएं पटवाई थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव की मिथलेश देवी पत्नी राजपाल और राजवती पत्नी पुन्नी लाल हैं।

prime article banner

दोनों महिलाएं सुबह शौकत रोड स्थित डॉ. वीवी शर्मा के क्लीनिक पर आई थीं। यहां प्रत्येक रविवार को बरेली से त्वचा रोग विशेषज्ञ आकर बैठते हैं। मरीजों की बेहद भीड़ थी। उनका नंबर आने में देर थी, जिस पर दोनों महिलाएं सड़क किनारे एक बंद दुकान के बाहर बैठ गईं। इसी दौरान उनके पास एक व्यक्ति आया। उसने बताया कि वह क्लीनिक से आया है। डॉक्टर ने गोली खाने के लिए दी है। अभी दोनों एक-एक गोली खा लो। इससे आपको आराम मिलेगा और जब नंबर आएगा तो डॉक्टर को दिखा देना। दोनों महिलाओं ने दवा खा ली। दवा खाने के बाद दोनों बेहोश हो गईं। बदमाश उनके कुंडल, पायल और पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया। कुछ देर में ही मिथलेश देवी का बेटा सोनू आ गया। उसने लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि मां ने थोड़ा होश आने पर बताया कि दवा के नाम पर नशा देने वाला व्यक्ति करीब 40 साल का होगा। वह छोटे कद का सांवले रंग का है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आधा दर्जन महिलाओं को इसी हुलिये का व्यक्ति नशीली गोली खिलाकर लूट चुका है। यह बदमाश दिनदहाड़े भीड़-भाड़ वाले बाजार में घटना को अंजाम देता है। घटना के समय आसपास के लोग सब कुछ देखते हैं, लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आते। घटना के बाद जब पुलिस आती है तो सारी जानकारी देते हैं। सीओ सिटी ओपी आर्य ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। इस हुलिये के बदमाश को पकड़ने के लिए टीमें बनाई हैं। जल्द ही बदमाश पकड़ा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.