लोकसभा चुनाव में जीजान से जुटें कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता, स्वार : भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा
जागरण संवाददाता, स्वार : भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का मुददा छाया रहा। भाजपा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन नगर की मैन मार्केट स्थित ¨हदू समाज कल्याण धर्मशाला पर गुरुवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारम्भ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमवीर ¨सह खडगवंशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं पर किया जा रहा उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मेलन में नगर प्रभारी डौली रंधावा, नगराध्यक्ष महेंद्र ¨सह सैनी, सभासद अतुल अरोरा, लक्ष्मीकांत सैनी, नौबतराम सैनी, ब्रजेश कुमार, अरून कश्यप, संजय शर्मा, भगवानदास सैनी, काशीराम, हरीशपाल, सौरभ गुप्ता, प्रशान्त शर्मा, राकेश कुमार, वेदराम, दिनेश चन्द आदि मौजूद रहे।
दढि़याल : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी
की मुख्य कड़ी है, जिसको मजबूत बनाए रखने की जरूरत है। वह पीपलीनायक
स्थित जनता इंटर कालेज में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने बूथ
स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत संगठन बनाने की अपील की। कहा की अधिकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। उनका उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मी सैनी
ने कहा कि पार्टी सबका विकास और सबको साथ लेकर चल रही है। कार्यकर्ता
पार्टी को मजबूत करने के लिए जुट जाएं। इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य
ओमवीर खड़वंशी, जिला पंचायत सदस्य प्रीतम ¨सह, समर ¨सह चौहान, राजकुमार ¨सह,
महेश मौर्य, श्रीपाल ¨सह चौहान, यशपाल ¨सह चौहान, कुंवर जगदीप ¨सह, योगेंद
चौहान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संचालन ठाकुर ब्रजेश ने किया।
टांडा : भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी की एक वर्ष की उपलब्धियों को बताया गया। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यातिथि
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सैनी ने सम्मेलन में कहा कि भाजपा के
कार्यकाल में सभी को राहत मिली है। संचालन राजकुमार चौहान ने
किया। सम्मेलन में नगराध्यक्ष चंद्रपाल ¨सह सैनी, करन ¨सह, मीडिया
प्रभारी विजेंद्र ¨सह सैनी, भूदेव सैनी, कान्ता प्रसाद, कृष्ण अवतार,
योगेश, मोंटी, सुरेश, माखन ¨सह, संतोष ¨सह आदि मौजूद रहे।