लोकसभा में भी होगी गठबंधन की हार : नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चुनाव में बूथ कमेटियों की सबसे अहम जिम्मेदारी है। कमेटी के सदस्य अपने बूथ का एक भी वोट डालने से न रहने दें। मतदान के दिन सबसे पहले वोट डलवाएं इसके बाद कोई दूसरा काम करें। जिस तरह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सपा गठबंधन की हार हुई थी। इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी सपा-बसपा की करारी हार होगी।
रामपुर : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चुनाव में बूथ कमेटियों की सबसे अहम जिम्मेदारी है। कमेटी के सदस्य अपने बूथ का एक भी वोट डालने से न रहने दें। मतदान के दिन सबसे पहले वोट डलवाएं, इसके बाद कोई दूसरा काम करें। जिस तरह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सपा गठबंधन की हार हुई थी। इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी सपा-बसपा की करारी हार होगी। यह गठबंधन घपलेबाजों ने मिलकर बनाया है, जिसका कोई मकसद नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के मान-सम्मान और रामपुर के मान-सम्मान के लिए कार्यकर्ता अपनेआप को अकेला महसूस नहीं करें। देश में हमारी सरकार है। समाजवादी सरकार में रामपुर में गुंडागर्दी मची थी। त्राहि-त्राहि मची थी। इसके बावजूद हमारे मजबूत कार्यकर्ता न तो झुके और न ही टूटे। हमारी टीम तब भी मजबूत थी और आज भी मजबूत है। देश को प्रधानमंत्री कैसा चाहिए और सरकार कैसी चाहिए। यह चुनाव तय करता है। आज हमारे देश का प्रधानमंत्री ऐसा है जो आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारता है। कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है जिसमें अलगाव वादियों से बात करने की बात कही गई है, लेकिन हमारे देश का प्रधानमंत्री ऐसा है अलगाववादियों से बिना बात किए उनकी कमर तोड़ दी है। इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि यह चुनाव देश को बचाने के लिए है।
कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जाएं और मतदान के दिन सारे काम छोड़कर पहले मतदान करें। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा, राज्यमंत्री बल्देव औलख, जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, जिला महामंत्री मोहन कुमार लोधी आदि मौजूद रहे।