Rampur News: मसवासी में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों को मिली राहत; दो कुत्तों को बना चुका था शिकार
रामपुर के मसवासी क्षेत्र में पिंजरे में तेंदुआ फंसने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पिछले डेढ़ माह से क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए ने दो कुत्तों को अपना शिकार बनाया था। वन विभाग ने बाबा शेख फरीद स्टोन क्रेशर पर पिंजरा लगाया था जिसमें शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तेंदुआ कैद हो गया। ग्रामीणों की मदद से पिकअप में लदवाया और सालारपुर वन रेंज ले गए।

जागरण संवाददाता, रामपुर। मसवासी क्षेत्र के ग्राम करीमपुर में बाबा शेख फरीद स्टोन क्रेशर पर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के द्वारा पिंजारा लगाया गया था। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुआ देखने को ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंचे वन रक्षक गौरव चौधरी ने ग्रामीणों की मदद से पिंजरे को पिकअप में लदवाया और सालारपुर वन रेंज ले गए। यह तेंदुआ पिछले डेढ़ माह से मसवासी क्षेत्र में घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत थी। दो कुत्तों को भी शिकार बन चुका था। इससे पहले भी मसवासी क्षेत्र में दो तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। पिछले आठ माह में जिले में चार तेंदुए पकड़े गए हैं।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।