Move to Jagran APP

चार दिन से नजर नहीं आया तेंदुआ, दहशत फिर भी बरकरार, वन विभाग की टीम कर रही निगरानी

रामपुर राज्यमंत्री बलदेव औलख के आवास के आसपास दो बार दिखाई दिया तेंदुआ अब शायद चला गया है। चार दिन से तेंदुआ फिर नजर नहीं आया है। हालांकि लोगों में अब भी तेंदुए की दहशत है। लोग दिन में भी उस ओर जाने से डर रहे हैं। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। बचों को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 12:26 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:02 AM (IST)
चार दिन से नजर नहीं आया तेंदुआ, दहशत फिर भी बरकरार, वन विभाग की टीम कर रही निगरानी
चार दिन से नजर नहीं आया तेंदुआ, दहशत फिर भी बरकरार, वन विभाग की टीम कर रही निगरानी

जागरण संवाददाता, रामपुर : राज्यमंत्री बलदेव औलख के आवास के आसपास दो बार दिखाई दिया तेंदुआ अब शायद चला गया है। चार दिन से तेंदुआ फिर नजर नहीं आया है। हालांकि लोगों में अब भी तेंदुए की दहशत है। लोग दिन में भी उस ओर जाने से डर रहे हैं। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। बच्चों को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। पहली बार तेंदुआ 16 सितंबर को दिखाई दिया था। इसके बाद 20 सितंबर को उसे देखा गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। वहां पिजरा भी लगाया गया। ड्रोन कैमरे से भी आसपास का इलाका खंगाला गया। लेकिन, तेंदुए का पता नहीं चला। शुक्रवार को बरेली से मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा और वन संरक्षक जावेद अख्तर ने यहां पहुंचकर मौका मुआयना किया था। तेंदुए के बारे में आसपास के लोगों से भी जानकारी की थी। प्रभागीय वन अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि तीन-चार दिन से तेंदुए के क्षेत्र में होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि वन विभाग की एक टीम अब भी तेंदुए की निगरानी में लगी है। उसे पकड़ने के लिए लगाया गया पिजरा अभी नहीं हटाया गया है।

loksabha election banner

पैगंबरपुर में दिखाई दिए एक साथ दो तेंदुए

बिलासपुर : तहसील क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में दो तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव वासियों ने वन विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराते हुए उन्हें पकड़े जाने की मांग की है।

डंडिया वन के समीप गांव पैगंबरपुर गांव में शुक्रवार की रात गांव निवासी व्यक्ति के घर के बाहर दो तेंदुए दिखाई दिए। इस पर वहां शोर मच गया। थोड़ी ही देर में तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सबने लाठी-डंडे लेकर तेंदुओं की काफी देर खोजबीन की। लेकिन, कोई सुराग नहीं लग सका। वन दारोगा ओमप्रकाश सिंह के अनुसार उक्त व्यक्ति का घर डंडिया जंगल से सटा हुआ है। इसके चलते ही तेंदुए उसके घर के बाहर आ गए थे। लेकिन, शोर-शराबे के बाद में वे पुन: जंगल में चले गए हैं। बताया कि उनकी तलाश में कांबिंग की गई थी। लेकिन, कोई सुराग नहीं लग पाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.