प्ला¨टग की आड़ में भूमाफिया ने आम के सैकड़ों पेड़ काटे
जागरण संवाददाता, टांडा : प्ला¨टग की आड़ में भूमाफिया ने आम के सैकड़ों पेड़ ही काट ड
जागरण संवाददाता, टांडा : प्ला¨टग की आड़ में भूमाफिया ने आम के सैकड़ों पेड़ ही काट डाले। वन दारोगा की ओर से मात्र पांच पेड़ काटने की तहरीर दी गई है।
नगर में पूर्व की ओर आम का बाग था। प्ला¨टग करने के उद्देश्य से बिना किसी परमीशन के पुलिस व वन विभाग की साठगांठ से काटा जा रहा था। लगातार शिकायतों के बावजूद किसी भी पुलिसकर्मी तथा वन विभाग के किसी भी कर्मचारी ने कार्रवाई का प्रयास नहीं किया। आम के बाग के पेड़ अधिक संख्या में कटने पर लोगों ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत पर सोमवार दोपहर वन क्षेत्रीय अधिकारी तथा वन विभाग के अन्य अधिकारियों ने मौके पर छापा मारा। वन विभाग की टीम को देखकर भगदड़ मच गई। टीम को देखकर मजदूर तो फरार हो गए। मौके पर मौजूद भूमाफिया ने अधिकारियों से साठगाठ शुरू कर दी। बाद में टीम को मात्र पांच आम के पेड़ कटे मिले। वन दारोगा की ओर से एक के खिलाफ तहरीर दी है। आम का बाग काटने व प्ला¨टग में आधा दर्जन भूमाफिया का काम है। पुलिस तथा वन विभाग के अधिकारियों की साठगांठ से मोटी रकम लेकर मामला शांत कर दिया गया। वन दारोगा वीरेंद्र ¨सह ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया।
लगातार शिकायतों पर मौके पर पुलिस व वन विभाग कर्मी रोजाना चक्कर काटकर वसूली कर रहे थे। भूमाफिया को शिकायतकर्ता की जानकारी भी दे रहे थे। भूमाफिया शिकायतकर्ता को भी धमाका रहे थे। इस पर लोगों में गुस्सा भरा था।