लालपुर में कोसी नदी पर अस्थाई पुल बनकर तैयार
टांडा : लालपुर में कोसी नदी पर अस्थाई पुल बनकर तैयार हो गया है। अब नदी पार से आने वाले त
टांडा : लालपुर में कोसी नदी पर अस्थाई पुल बनकर तैयार हो गया है। अब नदी पार से आने वाले ताजिये भी पुल से होकर गुजरेंगे। शुक्रवार को मोहर्रम हैं, जिसमे कोसी नदी के पार से ताजिये गांव लालपुर आते हैं।
लालपुर स्थित कोसी नदी पर बना अस्थाई पुल जिसे बरसात शुरू होने से पूर्व तोड़ दिया दिया गया था। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों की समस्या भी बढ़ गई थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसी आवश्यक कार्य से रामपुर टाण्डा आने जाने वाले पैदल यात्री व बाइक सवार लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर महिलाओं व बच्चों के लिए नदी पार करना जोखिम भरा काम है। जबकि कुछ बाइक सवार वाया सैदनगर अथवा मुरादाबाद होकर रामपुर जाने को मजबूर हैं। इस बीच कोसी नदी पार गांव खिजरपुर से लालपुर आने वाले ताजियेदारों ने अस्थाई कोसी नदी के पुल की मांग की थी। साथ ही उन्होंने अस्थाई पुल के निर्माण न होने पर ताजिया नदी किनारे ही रखने की चेतावनी दी थी। इसपर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुये अस्थाई पुल के निर्माण की रविवार को शुरुआत करवा दी। अस्थाई पुल निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा था जो बुधवार को शाम पूरा हो गया। पुल का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। शुक्रवार को नदी पार से आने वाला ताजिया भी लालपुर समय से पहुंचेगा जिसको लेकर ताजियेदारों में भी खुशी की लहर है। जिला मुख्यालय सहित कोर्ट जाने वाले लोगों, जौहर कालेज जाने वाले छात्रों, तथा कृषि आदि से संबंधित कार्यों से आर पार आने वाले किसानों को भी राहत मिलेगी।