Move to Jagran APP

नोडल ऑफिसर की निगरानी में जिले भर में एक दिन में लगा दिए लाखों पौधे

फोटो 23 जागरण संवाददाता रामपुर नोडल अधिकारी की निगरानी में जिले भर में वृहद पौधार

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 06:04 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:44 PM (IST)
नोडल ऑफिसर की निगरानी में जिले भर में एक दिन में लगा दिए लाखों पौधे
नोडल ऑफिसर की निगरानी में जिले भर में एक दिन में लगा दिए लाखों पौधे

दो सालों में लगा दिए गए सागौन, शीशम, जामुन, अर्जुन, नीम, गुलमोहर व नींब के 31.38 लाख पौधे

prime article banner

जागरण संवाददाता, रामपुर : नोडल अधिकारी की निगरानी में जिले भर में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी विभागों द्वारा जम कर मशक्कत की गई। परिणाम यह रहा कि दिन भर में पूरे जिले में लाखों पौधे रोपित कर दिए गए। इसके लिए सारे अधिकारी दिन भर पूरी मेहनत के साथ डंटे रहे।

कार्यक्रम की निगरानी के लिए आइएएस अधिकारी विकास गोठलवाल नोडल अधिकारी नामित किया गया था। जनपद के लिए 1827460 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य मिला था। इसको लेकर वन विभाग सहित तमाम विभागों को अलग-अलग लक्ष्य प्रदान किए गए थे। वन विभाग को 381790 तथा अन्य विभागों को 1445670 पौधों का लक्ष्य दिया गया था। काफी समय से इसकी तैयारियां चल रही थीं। ग्राम पंचायत स्तरों पर गड्ढे खोदे गए थे। अनुमानित 2616 हैक्टेअर क्षेत्रफल में पौधारोपण किया गया। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के साथ विकासखंड सैदनगर के बगड़खा गांव में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने सहजन का पौधा लगाते हुए लोगों को इसकी उपयोगिता और औषधीय महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष पौधारोपण का प्रत्येक जनपद में लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। उस लक्ष्य की पूर्ति के लिए विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार कराई जाती है। ताकि धरती हरी-भरी बनी रहे और। उन्होंने गांव में निर्मित विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण भी किया। उसके बाद पक्षी विहार व दीक्षित कॉलेज के पास पौधे लगाए। इसके साथ ही मिलक सनइया में उद्यान विभाग की नर्सरी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला वनाधिकारी एके कश्यप, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी टांडा गौरव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी व वीरेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। जिले में दो साल में अब तक 31.38 लाख पौधे

बीते दो सालों में जिले भर में 31.38 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। 2018 में 1584 हैक्टेअर में 1086726 पौधे लगाए गए थे। इन में से वन विभाग की ओर से 143000 पौधे लगाए गए थे। 2019 में 3015 हैक्टेअर में 2051673 पौधे लगाए गए। जिनमें से वन विभाग ने 231244 लाख पौधे लगाए थे। विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2018 में शत प्रतिशत पौधे पनपे थे। वहीं 2019 में पनपने वाले पौधों का प्रतिशत 91 रहा। नौ प्रतिशत पौधे किन्ही कारणों से नहीं पनप सके थे। जिला वन अधिकारी एके कश्यप के अनुसार हर साल सागौन, शीशम, जामुन, अर्जुन, नीम, गुलमोहर व नींबू आदि पौधे जनपद में लगाए जाते हैं। इस बार भी इन्हीं पौधों को वरीयता दी गई है। जनपदवासियों को भी इस के लिए प्रेरित किया जाता है। इस बार भी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया गया और सबके सहयोग से एक दिन में लाखों पौधे लगा दिए गए। अब सबका दायित्व बनता है कि मिल कर उनकी देखभाल भी करें। उनका कहना है कि सड़क किनारे वाले पौधे ही खतरे में रहते हैं वरना हर जगह जहां भी पौधे लगाए जाते हैं फलते-फूलते ही हैं। जनपद की जनसंख्या से अधिक हो पौधों की संख्या

नोडल अधिकारी विकास गोठलवाल ने पौधारोपण के पश्चात जिला वनाधिकारी एके कश्यप से पौधों की देखभाल एवं उनकी जियो टैगिग करने की व्यवस्था के बारे में विस्तारपूर्वक पूछताछ की। उन्होंने स्वयं कुछ पौधों की जियो टैगिग भी करवाई। कहा कि शासन द्वारा पौधरोपण के संबंध में दिए गए मानकों का ध्यान रखें तथा सुनिश्चित करें कि मिले हुए लक्ष्य को पूरा करने के बाद जनपद की जनसंख्या से अधिक पौधे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाने का संकल्प लेना चाहिए ताकि पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.