Move to Jagran APP

दीपावली मेले का महिलाओं ने लिया आनंद, बच्चों ने भी की मस्ती

दीपावली मेले का महिलाओं ने लिया आनंद बचों ने भी की मस्ती

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 10:51 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 10:51 PM (IST)
दीपावली मेले का महिलाओं ने लिया आनंद, बच्चों ने भी की मस्ती
दीपावली मेले का महिलाओं ने लिया आनंद, बच्चों ने भी की मस्ती

जागरण संवाददाता, रामपुर : करवाचौथ व दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में महिला कल्याण समिति की ओर से मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही परिधान, ज्वेलरी व अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए। जिन पर महिलाओं ने खरीददारी भी की। इस दौरान जहां महिलाओं ने मेले का आनंद लिया, वहीं बच्चों ने भी जम कर मस्ती की।

loksabha election banner

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा की गई नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुति के आधार पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इसमें दयावती मोदी एकेडमी की टीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल रहा। जबकि तीसरा पुरस्कार ग्रीनवुड स्कूल को दिया गया। उसके बाद महिलाओं ने कैट वॉक में हिस्सा लिया। इसमें उनके द्वारा विभिन्न प्रकार की साड़ी सज्जा का मनभावन प्रदर्शन किया गया। इसमें शिखा रस्तोगी प्रथम स्थान पर रहीं। श्वेता अग्रवाल व सरिता विश्नोई को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार दिया गया। वहीं तृतीय स्थान पर अदिति सक्सेना रहीं। निर्णायक मंडल में प्राची जैन, गार्गी अग्रवाल तथा मोनिका अरोरा रहीं। भोजन स्टॉल में ऋचा अग्रवाल ने बाजी मारी। अन्य स्टॉलों के लिए मीना खंडेलवाल को पुरस्कृत किया गया।

बंपर ड्रॉ की विजेता समिति की उपाध्यक्ष अंजु जैन रहीं। इस अवसर पर मेंहदी लगाने के लिए बाहर से कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने महिलाओं के हाथों पर आकर्षक डिजाइन बना कर सबकी प्रशंसा बटोरी। सचिव सीमा जैन ने कुशल संचालन के लिए गुंजन सक्सेना व रूपम रस्तोगी को पुरस्कृत किया। इससे पहले समिति की वरिष्ठ सदस्या आशा सहाय द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मधु अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.