क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही तौल
क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही तौल
रामपुर : भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने मिश्री नगर में पंचायत में कहा कि उन्होंने धान क्रय केंद्रों की स्थिति जानने के लिए क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पता चला कि किसी भी क्रय केंद्र पर तौल नहीं की जा रही है। केंद्रों पर तौल अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं। कोई कर्मचारी भी नहीं हैं। केंद्रों को कर्मचारियों से साठगांठ कर धान क्रय माफियाओं द्वारा चलाया जा रहा है। कहा कि इन लोगों ने अपने रिश्तेदारों आदि के नाम पर पंजीकरण करा रखे हैं। तौल कागजों में की जा रही है। वास्तविक किसानों को धान बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। क्रय केंद्रों से वापस लौटे किसान को विवश होकर बिचौलियों को धान बेचना पड़ रहा है। उन्होंने इस व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि सुधार न होने पर संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। होरी लाल, हरिओम, रविद्र गुज्जर, बंटी मास्टर, हरचरन सिंह व जीत सिंह आदि रहे।