गुरु अंगद देव के प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार
श्री गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में कीर्तन दरबार सजा जिसमें रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में सुबह नितनेम का पाठ हुआ सुखमनी सेवा सोसायटी के द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ किया गया।
रामपुर, जासं : श्री गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में कीर्तन दरबार सजा, जिसमें रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में सुबह नितनेम का पाठ हुआ, सुखमनी सेवा सोसायटी के द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद कीर्तन दरबार सजा, जिसमें नाम सिमरन जत्था और भाई गुरविदर सिंह के हजूरी रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। रात्रि दीवान रात नौ बजे तक सजा। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार दर्शन सिंह खुराना ने गुरु अंगद देव जी महाराज के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने सभी से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। कहा गुरु के बताए मार्ग पर चलने से ही तरक्की संभव है।
इस मौके पर त्रिलोचन सिंह, गुरचरन सिंह आहूजा, भूपेंद्र सिंह, ज्ञानी सेवा सिंह, महेंद्र सिंह गोल्डी, अमरजीत सिंह, राधे श्याम अरोड़ा, अमरजीत सिंह, सुरजीत कौर, मिथिलेश अरोड़ा, रूबी, रणजीत कौर, जोगिदर कौर, रविदर कौर आदि मौजूद रहे।