Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर शहर में जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज

मकर संक्रांति पर शहर में जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 11:45 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 11:45 PM (IST)
मकर संक्रांति पर शहर में जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज
मकर संक्रांति पर शहर में जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज

जागरण संवाददाता, रामपुर : मकर संक्रांति के अवसर पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर खिचड़ी भोज कराया गया। इस दौरान जगह-जगह यज्ञ हुए। गरीबों को कपड़े वितरित किए गए। इसके अलावा गोशाला में जाकर लोगों ने गायों को हरा चारा आदि खिलाया।

loksabha election banner

आर्य समाज पटटी टोला कार्यालय में मकर संक्रांति के अवसर पर यज्ञ हुआ, जिसमें जनकल्याण के लिए लोगों ने आहुतियां दीं। पुरोहित तारा चंद्र शास्त्री ने मकर संक्रांति पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। महिला आर्य समाज की सदस्यों ने भजन सुनाए। इस मौके पर प्रधान कमल कुमार आर्य, सुभाष रस्तोगी, संजय, प्रभाष, सतेंद्र आर्य, राजीव, विनय, जितेंद्र, कौशल्या नंदन, ऋषिराज, मीना, दुर्गेश, नीना, शशि, ऊषा आदि मौजूद रहे।

उधर गवर्मेंट प्रेस के सामने स्थित शिव मंदिर में मकर संक्रांति के उपलक्ष में यज्ञ किया गया, जिसमें विश्व कल्याण की भावना के साथ लोगों ने आहुतियां दीं। इसके बाद मंदिर में खिचड़ी भोज कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर पंडित महेंद्र शर्मा, डॉ.पीके राजपूत, रामपाल सैनी, चंद्रसेन, साकेत शर्मा, सतीश शर्मा, श्याम लाल अशोक भाटिया, अश्विनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

उधर अग्रवाल धर्मशाला में मकर संक्रांति के अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजन कर तिल के लडडू का भोग लगाकर आरती की गई। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर संगीता, सिधु, शीतल, छाया, रूपाली, ज्योति, सुप्रिया, इंदू, पूनम, रूपा, सुनंदा, सीमा, कोमल, आदित्य, श्रेयांश आदि रहे।

उधर युवा बरनवाल गोसेवा समिति की ओर से मकर संक्रांति पर गायों को हरा चारा खिलाकर गोसेवा की गई। इस मौके पर राजेश, हरिओम, दीपू, हर्ष, संजय, उज्वल, बिशु आदि रहे।

इसके अलावा ज्वालानगर में आगापुर रोड, माया देवी धर्मशाला, कृष्णा विहार, शाहबाद रोड, सिविल लाइंस आदि स्थानों पर मकर संक्रांति के अवसर पर शिविर लगाकर लोगों को खिचड़ी भोज कराया गया। गोपूजन के बाद हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

रामपुर : कोसी मंदिर रोड स्थित श्री सनातन धर्म गोशाला (गो सदन) में बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर गोपूजन मेला आयोजित किया गया। इस दौरान सुबह यज्ञ के बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

श्री सनातन धर्म गोशाला गो सदन समिति की ओर से मकर संक्रांति पर सुबह यज्ञ हुआ, जिसमें विश्व कल्याण की भावना के साथ लोगों ने आहुतियां दीं। इसके बाद सभी लोगों ने गायों को खिचड़ी, चारा, मिठाई आदि खिलाकर गोसेवा की। इस दौरान खिचड़ी भोज हुआ, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम हुए। इनमें कुर्सी दौड़, लेडीज पासिग गेम, नृत्य प्रतियोगिता, शंख प्रतियोगिता, एक मिनट प्रतियोगिता, हाऊजी, सरप्राइज गेम आदि हुए।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक गिरिराज सरन अग्रवाल, विवेक सिंहल, सुभाष नंदा, ईश्वर सरन अग्रवाल, धनंजय पाठक, शैलेंद्र कुमार शर्मा, दीपक जिदल, दिनेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, शैलेंद्र शर्मा, अनिल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। गरीब कन्या की शादी के लिए दिया सामान

रामपुर : महिला खत्री सभा की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एक गरीब कन्या की शादी के लिए घर में रोजाना प्रयोग में आने वाला जरूरी सामान देकर मदद की गई। इसके अलावा एक गरीब बच्चे की स्कूल की पूरी फीस भरकर उसकी आर्थिक मदद की। इस मौके पर प्रीति कपूर, चित्रा कपूर, रीना कपूर, ज्योति कपूर, नीतू कपूर, लीना कपूर, रूपाली कपूर, सुषमा कपूर, नीता कपूर, पायल कपूर, रोली कपूर, नेहा खन्ना, संगीता कपूर, ममता कपूर, नीना मदान, नीलिमा कपूर आदि मौजूद रहीं। खिचड़ी भोज के बाद गरीबों को वितरित किए कपड़े

रामपुर : कायस्थ चेतना मंच की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर ज्वालानगर स्थित कृष्णा मन्दिर में शिविर लगाकर खिचड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को चाय भी पिलाई गई। इस दौरान गरीब लोगों को गर्म कपड़े भी वितरित किए गए।

इस मौके पर महासचिव अशोक कुमार करोरी, जीके श्रीवास्तव, अनुज सक्सेना, शोभित किशोर सक्सेना, सर्वेन्द्र सक्सेना, पंकज भटनागर, कृष्ण कुमार सक्सेना, सुरेंद्र जौहरी, ललित सक्सेना, विनय कश्यप, सुभाष नन्दा भैया जी, श्याम कुमार भटनागर, शोभित किशोर सक्सेना आदि रहे। कुष्ठ आश्रम में वितरित किए फल रामपुर : विश्व हिदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ की ओर से पनबड़िया स्थित कार्यालय पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद गोरक्षा समिति, विश्व हिदू महासंघ एवं महिला मातृ शक्ति के सभी पदाधिकारी एकत्र होकर कुष्ठ आश्रम गए। वहां पर सभी को खिचड़ी भोज कराकर गजक, फलों का वितरण किया। इस मौके पर वीर सिंह राठौर, कैलाश सिंह, पुष्पा सिंह रावत, रवि कुमार रावत, धर्मपाल सिंह तोमर, जमुना प्रसाद दिवाकर, रितिक राव, नीशू रावत, प्रेम सैनी, संतोष सिंह चौहान, लीलाधर यादव, आकाश तोमर, ममता, किरन, चंपा देवी आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.