गरीबों को धोखा दे रही सरकार: जयंत
जागरण संवाददाता, रामपुर : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सर
जागरण संवाददाता, रामपुर : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी कर गरीबों और किसानों की कमर तोड़ दी है। वह पोल खोल हल्ला बोल अभियान के तहत ईदगाह रोड स्थित होटल में हुई जनसभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार के पास सभी किसानों की आय के आंकड़े होते हैं। किसान बिजली की बढ़ी दरों को वहन नहीं कर सकते हैं। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के सामने ढोंग करते हैं। वह लाल किले से बोलते हुए कहते हैं कि किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। किसानों का कर्ज माफ किया गया है। सरकार सबका साथ सबका सबका विकास की नीति पर कायम है, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। किसानों को उनकी फसलों पर डेढ़ गुना समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान संबंधित उत्पादों पर भी जीएसटी लगाई जा रही है। भाजपा के राज में लोग जेल में भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के शासनकाल में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। नोटबंदी से जनता अभी तक नहीं उभरी है। देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। जनता पर बिजली का अधिक भार डाला जा रहा है। कहा देश को हजारों करोड़ का चूना लगाकर कई मोदी विदेश भाग गए हैं। बोले कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बताकर भाजपा ने संकेत दिया है कि भाजपा के दरवाजे उनके लिए बंद हैं। भाजपा ¨हदू मुसलमान को आपस में बांट रही है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक अली खां ने कहा कि बिजली बिल के नाम पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। गरीबों को छापेमारी के नाम पर परेशान किया जाता है। अमीरों के यहां कभी छापेमारी नहीं की जाती है। प्रदेश महासचिव आसिम खां ने कहा कि आज सरकार कारोबारियों की हो गई है। कहा जब चौधरी चरण ¨सह प्रधानमंत्री थे तब बिजली विभाग सेवा के लिए चलाया जाता था। सरकार बिजली के बिल जमा करती थी। कहा जल्द ही भाजपा की बिजली गुल हो जाएगी। इससे पहले जयंत चौधरी के रामपुर आगमन पर प्रदेश महासचिव आसिम खां समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं, शॉल और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल चौधरी, मंजीत ¨सह, शूरवीर ¨सह, मनोज चौधरी, रोहित प्रताप ¨सह, राज कुमार पासवान, नरेंद्र शिकावर, सैयद राशिद अली, यावर मियां, जफर अली खां, मिर्जा आलम बैग, उस्तान अंसारी, गुड्डू, अंसार सैफी, अफजाल खां, राशिद अली अंसारी, डॉ. नईम खां आदि मौजूद रहे।