Move to Jagran APP

ओडिसी नृत्यांगना जाह्नवी बेहरा की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

केंद्रीय विद्यालय में स्पिक मैके कार्यक्रम में जाह्नवी ने बचों के साथ नृत्य कला पर विस्तारपूर्वक चर्चा भी की अंतराष्ट्रीय नृत्यांगना ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक प्रसंगों को प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 06:07 AM (IST)
ओडिसी नृत्यांगना जाह्नवी बेहरा की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
ओडिसी नृत्यांगना जाह्नवी बेहरा की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

जागरण संवाददाता, रामपुर : केंद्रीय विद्यालय में स्पिक मैके का कार्यक्रम हुआ, जिसमें में अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओडिसी नृत्यांगना जाह्नवी बेहरा ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक प्रसंगों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया। इसके साथ ही जाह्नवी ने बच्चों के साथ इस कला के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा भी की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद नृत्यांगना जाह्नवी बेहरा की संगीत मंडली मंच पर विराजमान हुई। कलाकारों द्वारा दी गई संगीत की प्रस्तुति को सबने खूब सराहा। इसी बीच मंच पर नृत्यांगना जाह्नवी बेहरा उपस्थित हुईं। तबले की थापों पर थिरकते उनके कदम और चेहरे की भाव भंगिमाएं बरबस ही दर्शकों को आनंदित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर मनोहारी प्रस्तुति दी। इनमें सीता स्वयंवर, सूर्पनखा द्वारा भगवान श्रीराम के सम्मुख नृत्य कर उन्हें मोहित करने का प्रयास करना आदि प्रसंगों को उन्होंने नृत्य नाटिका के माध्यम से बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा से तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।

loksabha election banner

इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन भी ओडिसी नृत्य के माध्यम से किया। प्रस्तुति इतनी खूबसूरत थी कि सबके दिलों में उतरती चली गई। सबने कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर प्राचार्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय शास्त्रीय संगीत व नृत्य से परिचित करवाना है।

इस दौरान जाह्नवी ने बच्चों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को ओडिसी नृत्य के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों की तमाम जिज्ञासाओं को भी रोचक तरीके से शांत किया। इस अवसर पर तमाम स्टाफ उपस्थित रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.