Move to Jagran APP

इसरो वैज्ञानिक ने छात्रों को दी अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी

मिल्टन एकेडमी में विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। देहरादून से आए वैज्ञानिक ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दीं। शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में कक्षा 11 एवं 12 साइंस वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यशाला में देहरादून से आए इसरो वैज्ञानिक डाक्टर संजीव कुमार सिंह ने कम्प्यूटर प्रजेटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान सैटेलाइट सिस्टम

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 10:42 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 10:42 PM (IST)
इसरो वैज्ञानिक ने छात्रों को दी अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी
इसरो वैज्ञानिक ने छात्रों को दी अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी

बिलासपुर : मिल्टन एकेडमी में विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। देहरादून से आए वैज्ञानिक ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दीं। शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में कक्षा 11 एवं 12 साइंस वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यशाला में देहरादून से आए इसरो वैज्ञानिक डाक्टर संजीव कुमार सिंह ने कम्प्यूटर प्रजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, सैटेलाइट सिस्टम, पृथ्वी की उत्पत्ति, चंद्रयान, पृथ्वी की भौगोलिक दशा, ओजोन परत आदि विषयों पर जानकारी दी। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक डाक्टर से विभिन्न सवाल पूछे, जिसका उन्होंने बहुत सुंदर ढंग से जवाब दिया। कार्यशाला में वैज्ञानिक ने बच्चों को इंजीनियरिग क्षेत्र में आगे बढ़ने की संभावना को बताया। बाद में विद्यालय के प्रबंधक बलवीर सिंह मल्ही एवं प्रधानाचार्य विजय खुराना ने वैज्ञानिक को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। किरन कौर, महेंद्र सिंह, सैय्यद मुशीर, अभिनव ओझा, अमन ज्योति कौर, नोनीराम, नरेंद्र सिंह, महेश कुमार, प्रभात सक्सेना, पी हैदर आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.