निर्माणधीन मकान का लिंटर गिरा, दो घायल
जागरण संवाददाता, रजबपुर: निर्माणाधीन मकान का ¨लटर भरभरा कर गिर गया। उसके मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। जबकि वहां काम करने वाले अन्य मजदूर बाल-बाल बचे।
रजबपुर (अमरोहा) : अतरासी गांव में निर्माणाधीन मकान का ¨लटर भरभरा कर गिर गया। उसके मलबे में दबकर दो मजदूर घायल हो गए, जबकि वहां काम करने वाले अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। मलबे में दबे लोग निजी चिकित्सक के यहां भर्ती हैं। हादसे में दो लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
ग्राम अतरासी निवासी मुहम्मद याकूब के मकान का निर्माण हो रहा है। सोमवार को मकान का ¨लटर डाला जा रहा था। चार बजे ¨लटर का काम लगभग पूरा हो चुका था। अचानक ¨लटर की पाड़ (कालिब या ढोला) टूट गई। इससे ¨लटर भरभरा कर गिर गया। लिंटर के मलबे में मुहम्मद आलम व हनीफ दबकर घायल हो गए, जबकि अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। ¨लटर गिरते ही हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।