Move to Jagran APP

विश्व शांति लाने को मिलकर करने होंगे प्रयास : अल्पना

रामपुर : विश्व शांति दिवस पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन की ओर से जिला पंचायत क

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:12 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:12 PM (IST)
विश्व शांति लाने को मिलकर करने होंगे प्रयास : अल्पना
विश्व शांति लाने को मिलकर करने होंगे प्रयास : अल्पना

रामपुर : विश्व शांति दिवस पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन की ओर से जिला पंचायत के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की पत्नी अल्पना प्रकाश ने कहा कि दुनिया के कई देशों में भुखमरी और गरीबी जैसी सामाजिक चुनौतियां हैं। इन्हें समस्याओं को दूर करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। विश्व शांति के लिए यह आवश्यक है कि गरीबी और भुखमरी जैसी सामाजिक समस्याओं को दूर कर किया जाए। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। ईमानदारी से किए गए हमारे प्रयास बदलाव जरूर लाएंगे। पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक एवं मुख्य वक्ता डॉ. आरके बसलस ने कहा कि हमें यह सोचना कि विश्व शांति की ओर किस प्रकार से आगे बढ़ेगा। इसके लिए आवश्यक है कि हम सभी दूसरों से वह व्यवहार करें जो उनसे अपेक्षा करते हैं। यदि हम यह करने में सफल होते हैं तो विश्व शांति की सोच को नई उमंग मिलेगी और हम सभी इसमें सफल होंगे। आर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सामाजिक समानता दूर करने के लिए कार्य करना होगा। महिलाओं का शोषण न हो, गरीब की मदद कर उसे समाज की मुख्य धारा जोड़ने के प्रयास किए जाएं तो सही मायनें में विश्व शांति संभव है। कुपोषण जैसी समस्याएं दूर हों। उन्होंने आर्गनाइजेशन के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। आगामी वर्ष की कार्ययोजना के बारे में बताया। कहा कि आगामी एक वर्ष संस्था की ओर से प्रत्येक सदस्य वृहद पौधरोपण अभियान में अपना सहयोग देगा। इसके तरह से करीब एक हजार पीपल के पौधे लगाए जाएंगे। अंत में कबूतर उड़ाकर विश्व शांति का संदेश दिया। इससे पहले योग शिक्षिका अंजलि गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल एडवोकेट, अधिवक्ता मुदित माथुर, वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार ¨सह, लोक न्याय संस्थान के जिला अधीक्षक फैसल मुमताज, सतीश भाटिया, फरहत अली, डॉ. पीके राजपूत, अलका जैन, वेदप्रकाश गोयल, डॉ. सुधीर गुप्ता, कमल जीत ¨सह, अशोक विश्नोई आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.