किसानों को पराली न जलाने को किया प्रेरित
कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में वैज्ञानिकों ने ग्राम पंचायत कलरक के किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया।
धमोरा : कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में वैज्ञानिकों ने ग्राम पंचायत कलरक के किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया। वैज्ञानिक डॉ.मनोज कुमार ने धान अवशेष न जलाने के लाभों के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। कहा किसान खेतों में बचे धान के अवशेषों को न जलाएं।
वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हैप्पी सीडर द्वारा धान की पराली बिना जलाए सीधे बुवाई कर सकते हैँ इस दौरान किसानों को पराली जलने से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से बताया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.मनोज सिंह ने धान की पराली को यूरिया द्वारा उपचारित कर पशुओं के लिए पौष्टिक चारा बनाने की विधि के बारे में विस्तार से बताया। केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ.फैज मोहसिन ने किसानों से आह्वान किया कि धान के खेत में पराली न जलाकर कृषि यंत्रों की सहायता से मिटटी में मिलाकर भूमि की उर्वरक शक्ति बढ़ाएं। डॉ आर एन सिंह ने वातावरण प्रदूषण के बचाव एवं मत्स्य पालन के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर कुंवरसेन, ताराचन्द, नजाकत अली, भूप सिंह, रामौतार, महेन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे।