Move to Jagran APP

घायल की अनदेखी पर हंगामा

जागरण संवाददाता रामपुर ट्रेन हादसे में घायल की अनदेखी पर जिला अस्पताल में हंगामा हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 06:21 AM (IST)
घायल की अनदेखी पर हंगामा
घायल की अनदेखी पर हंगामा

रामपुर : ट्रेन हादसे में घायल की अनदेखी पर जिला अस्पताल में हंगामा हो गया। वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने इसकी शिकायत सीएमएस से की। इसके बाद अस्पताल का स्टाफ हरकत में आया और घायल की सुध ली।

loksabha election banner

गुरुवार को रामपुर रेलवे स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन रुकने पर यात्री नीचे पानी पीने उतर गए थे। यात्री पानी भी नहीं पी सके थे कि ट्रेन चल दी। इस पर पानी पीने उतरे यात्री हड़बड़ा गए और ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। इस हड़बड़ी में दो यात्रियों का पैर फिसल गया था और वे नीचे ट्रैक पर गिर गए। इनमें बिहार के बेगूसराय के बलिया गांव निवासी अमरजीत चौधरी पुत्र रामनाथ चौधरी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी, जबकि बिहार के लखमीनिया शहर के जितेंद्र मंडल घायल हो गए थे। उन्हें वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी तीमारदारी की। परिजनों को सूचना दी। वह शुक्रवार को भी सुबह अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। घायल के लिए खाने-पीने का सामान और कपड़े भी लेकर गए थे। घायल जिस बिस्तर पर लेटा था, उसकी चादर बहुत गंदगी और खून से सन गई थी। उन्होंने स्टाफ से उसकी चादर बदलकर नए कपड़े पहचाने को कहा और वापस आ गए। शाम को जब वह दोबारा घायल से मिलने पहुंचे तो वह उसी अवस्था में लेटा था। न चादर बदली गई थी और न ही उसे कपड़े पहनाए गए थे। वह पुराने खून से सने अंडर वियर और बनियान में ही मैली चादर पर लेटा था। यह देख समिति अध्यक्ष का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्टाफ को लताड़ लगाई। सीएमएस को फोन करके शिकायत की। कहा कि वह जिलाधिकारी को इससे अवगत कराएंगे। उनकी नाराजगी के बाद सीएमएस ने स्टाफ को डांटा। इसके बाद स्टाफ ने घायल की सुध ली। उसकी चादर बदली और साफ कपड़े पहनाए। समिति अध्यक्ष ने बताया कि घायल के परिजनों से बात हो गई है। वे रामपुर के लिए चल दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.