सड़क हादसे में घायल बाइक सवार बरेली रेफर
मिलक जासं बिलासपुर मार्ग स्थित तिराह गांव के पास बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 07:52 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 11:03 PM (IST)
मिलक, जासं : बिलासपुर मार्ग स्थित तिराह गांव के पास बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर अवस्था में उसे बरेली रेफर कर दिया।
खजुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी फरीद अहमद बुधवार को बाइक से बिलासपुर मार्ग स्थित तिराह गांव के पास से गुजर रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस से घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें