प्रभातफेरी में राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमे भक्त
प्रभातफेरी में राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमे भक्त
जागरण संवाददाता, रामपुर : राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से बुधवार को इंद्रा कालोनी स्थित शिव मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें भक्त राधा-कृष्ण के भजनों पर जमकर झूमे। मार्ग में जगह-जगह प्रभातफेरी का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से इंद्रा कालोनी स्थित शिव मंदिर से विधि-विधान के साथ पूजन कर सुबह छह बजे प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें भक्त राधा-कृष्ण के सुंदर-सुंदर भजन गाते हुए चल रहे थे। इनमें राधे-राधे, गोविद मेरो है गोपाल मेरो है, जय जय राधा रमण हरि बोल, श्री कृष्ण गोविद हरे मुरारी, हरे रामा हरे कृष्णा के उच्चारण पर भक्त खूब झूमे। प्रभातफेरी शहर में इंद्रा कालोनी, मंडैयान, बिजलीघर नवाबगेट, सैनी नगर से होते हुए शिव मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान सभी ने जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रभातफेरी का मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अंत में आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर अमित बंसल, राम प्रकाश बंसल, पूनम अरोड़ा, नीतू गुप्ता, दीपक बंसल, कुनाल सिघल, सचिन सिघल, अखिल शर्मा, उर्मिला शर्मा, नीलम रस्तोगी, मीनाक्षी शर्मा, शशि बंसल, शरद वर्मा, मनोज मिश्रा आदि रहे।