मिलक में महिला को पति ने मारी गोली
मिलक : कोर्ट से बाइक पर पिता और भाई के साथ वापस लौट रही महिला को उसके पति ने रास्ते म
मिलक : कोर्ट से बाइक पर पिता और भाई के साथ वापस लौट रही महिला को उसके पति ने रास्ते में गोली मार दी। उसे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। उसका पति से कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। बरेली जिले के थाना शेरगढ़ के कंचनपुर गांव निवासी महिला बंटी का 15 वर्ष पूर्व थाना टांडा के अल्पगढ़ गांव निवासी व्यक्ति से विवाह हुआ था। शादी के कुछ वर्ष बाद दोनों में अनबन होने पर अलग हो गए। महिला अपने मायके में रह रही है। दोनों का कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। महिला के भाई अनिल ¨सह ने बताया कि उसकी बहन के पति ने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली है। बुधवार को उसकी बहन बंटी, उसके पिता रामौतार ¨सह और वह रामपुर कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर गए थे। दोपहर तीन बजे तीनों बाइक से वापस कंचनपुर लौट रहे थे। धमोरा के पास हाईवे पुल के पास उसका बहनोई आपने छोटे भाई के साथ उनकी बाइक का पीछा करते हुए पहुंचा। आरोप लगाया कि बहनोई ने तमंचे से उसकी बहन बंटी के गोली मार दी और बाइक लेकर भाग गया। गोली लगने पर बंटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह पिता के साथ घायल बहन को लेकर सरकारी अस्पताल लाया। गंभीर रूप से घायल को बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने घटना थाना शहजादनगर की होना बताया।