दहेज हत्या के मामले पति गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस ने दहेज हत्याकांड के मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ह
बिलासपुर : पुलिस ने दहेज हत्याकांड के मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर-देवापुर निवासी होते लाल के पुत्र मूलचंद व उसकी पत्नी सीमा में शनिवार को विवाद हो गया था। जिसकी वजह से सीमा ने फांसी लगा ली थी। मायके वालों का आरोप था कि युवती के ससुराल वाले दहेज में बुलट मोटर साइकिल व अन्य सामान न मिलने से नाराज थे। इसको लेकर ही उन्होंने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने पति मूलचंद, होतेलाल, जयप्रकाश व प्रवेश देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि मूलचंद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपित भी पुलिस की हिरासत में होंगे।