Move to Jagran APP

तेज हवा और बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ हुनर हाट

रामपुर तेज हवा और बारिश ने हुनर हाट की रौनक को भी धो दिया। अफरातफरी मच गई। तेज हवा से होर्डिंग्स गिर गए। दुकानदारों का सामान बिखर गया। लोग बारिश से बचने को इधर-उधर भागने लगे। बारिश से हुनर हाट में पानी भर गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 10:55 PM (IST)
तेज हवा और बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ हुनर हाट
तेज हवा और बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ हुनर हाट

रामपुर : तेज हवा और बारिश ने हुनर हाट की रौनक को भी धो दिया। अफरातफरी मच गई। तेज हवा से होर्डिंग्स गिर गए। दुकानदारों का सामान बिखर गया। लोग बारिश से बचने को इधर-उधर भागने लगे। बारिश से हुनर हाट में पानी भर गया। इसके चलते रात्रि होने वाले कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ गया। केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से पनवड़िया नुमाइश मैदान में हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। 10 दिवसीय हुनर हाट का शनिवार को ही शुभारंभ हुआ, जिसमें केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुंचे थे। पहले दिन से ही यहां लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। रविवार को 12 बजे तक सब ठीक था। इससे पहले केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी हुनर हाट का निरीक्षण करने आए थे। दोपहर बाद अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से हाट में अफरातफरी का माहौल हो गया। दुकान के बाहर रखा सामान बिखर गया। होर्डिंग हवा से नीचे गिर गए। दुकानदार और हाट में आए लोग परेशान हो गए। आयोजकों ने तिरपाल लगाकर जरूरी सामान को ढका। शाम तक पड़ी बारिश से हुनर हाट में जगह-जगह पानी भर गया। रात्रि कार्यक्रम को बनाए पंडाल के अंदर भी पानी भर गया। हालांकि शाम तक पालिका के कर्मचारी पानी निकालने और सफाई कार्य में जुटे रहे। बारिश से हुए जलभराव को देखते हुए रात्रि में होने वाले सिगर अन्नू कपूर का कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.