दो घंटे के लिए अफसर बनीं छात्राओं को किया सम्मानित
सामाजिक संगठन सेल्यूट तिरंगा के सदस्यों ने एक दिन की अफसर बनीं बेटियों का सम्मान किया।
सामाजिक संगठन सेल्यूट तिरंगा के सदस्यों ने किया सम्मान
शाहबाद : राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन सेल्यूट तिरंगा के सदस्यों ने मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में एक दिन की अधिकारी बनी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
पिछले दिनों प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम के तहत स्थानीय प्रशासन द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अजरा अल्वी को उपजिलाधिकार, अलीशा बी को तहसीलदार, अलीना को नायब तहसीलदार, मुनीरा नाज को खंड विकास अधिकारी एवं दीप्ति वरनवाल को दो घंटे का कोतवाल बनाया गया था। इन सभी छात्राओं को सेल्यूट तिरंगा के प्रदेश उपाध्यक्ष ग्रीश कुमार पाठक ने प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य हरद्रारी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संस्था के जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ विजय पाल सिंह यादव, नगराध्यक्ष हरिओम शर्मा, ख्यालीराम शर्मा, शबनम आदि मौजूद रहे।