श्रीमदभागवत कथा सुनने मात्र से मिलता है तीर्थों का फल : राधा रमण
श्रीमदभागवत कथा सुनने मात्र से मिलता है तीर्थों का फल राधा रमण
रामपुर : राधा कृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमदभागवत कथा के छठे दिन वृंदावन से आए कथा व्यास राधा रमण ने श्रीकृष्ण जी की लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया। जिसे सुन सभी श्रोता खूब झूमे।
कथा व्यास राधा रमण ने श्री कृष्ण जी के रास रचाने की लीला का वर्णन किया गया। कहा महारास में जितनी गोपियां थीं, उतने ही श्रीकृष्ण थे। इस दौरान उन्होंने श्रीमदभागवत कथा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि श्रीमदभागवत कथा सुनने मात्र से तीर्थों का फल मिल जाता है। इसलिए इसे सुनने का अवसर कभी हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। इस दौरान श्रीकृष्ण जी के भजन सुनाए, जिन पर सभी जमकर झूमे। इस दौरान सभी ने जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। इससे पूर्व मंगल शर्मा किशोरी शर्मा ने श्रीमदभागवत एवं व्यास जी का विधि-विधान के साथ पूजन किया। अंत में आरती के बाद सभी को प्रसाद बांटा गया।
इस मौके पर राम कुमार शर्मा, सुधा शर्मा, ईशु शर्मा, तनु मिश्रा, नरेश शर्मा, गोपाल शर्मा, रूप किशोर शर्मा, मंगल शर्मा, आरपी अग्रवाल, गिरिराज सरन, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, नरेश गुप्ता, वीरेंद्र, विनोद, विश्वनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।