गुरविदर सिंह बने आप अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
इसके साथ ही काफी लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
रामपुर : आम आदमी पार्टी की बुधवार को कार्यालय पर बैठक हुई। इस दौरान सरदार गुरविदर सिंह को आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का •िालाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही काफी लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं रामपुर प्रभारी राशिद सैफी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। प्रदेश सरकार हर जगह अपराधियों की जाति देखकर उन्हें बचाने के प्रयास में हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों को कुचलना चाहती है, लेकिन आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यको के साथ अन्याय नही होने देगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला ने कहा कि मिशन नारी शक्ति वह होती है जब नारी को वास्तविक शक्ति दी जाए और वह शक्ति केवल दो घंटे के लिए अधिकारियों की कुर्सी पर बैठकर नही मिलेगी, बल्कि उसके लिए सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधार कर बच्चियों को अच्छी शिक्षा देने से मिलेगी। उत्तर प्रदेश में एक तरफ मिशन नारी शक्ति चल रहा है, दूसरी तरफ मेरठ में महिला के 15 टुकड़े कर दिए गए।
इस मौके पर प्रदेश सचिव नरेश गुप्ता, नरगिस खान, अविनाश तपन, सुमेश गुप्ता, जुल्फिकार तुर्क, तहसीन रजा, हुमायू खान लाला, शहजादे अली अंसारी, निगहत बी, नासिर अली, नदीम अली, विक्रम जीत सिंह, शाकिर हुसैन, बलजीत सिंह, नईम खान, मनोज कुमार, सीमा, वाहिद सलमानी, राम सिंह दिवाकर, चन्द्रपाल सिंह सागर, श़फी़क अहमद, मुहम्मद आजम खां, फरमान अली आदि रहे।