Move to Jagran APP

जनता को गुमराह कर रही भाजपा : सुरेंद्र

जागरण संवाददाता, रामपुर : बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज एवं पूर्व दर्जा मंत्री सुरेंद्र ¨स

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 08:49 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 08:49 PM (IST)
जनता को गुमराह कर रही भाजपा : सुरेंद्र
जनता को गुमराह कर रही भाजपा : सुरेंद्र

जागरण संवाददाता, रामपुर : बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज एवं पूर्व दर्जा मंत्री सुरेंद्र ¨सह सागर ने कहा कि भाजपा शासन में जनता परेशान है। किसान, मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इसके बावजूद भाजपाई कमल संदेश बाइक रैली के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां गिनाने में लगे हैं। इससे वे जनता को पूरी तरह गुमराह करने में लगे हैं।

loksabha election banner

चुनाव के दौरान जनता से जो वादे भाजपा ने किए, उनमें से अभी तक एक भी पूरा नही हुआ है। कमल संदेश बाइक रैली निकालने के लिए किराए पर मजदूर मंगवाए गए। जनता इनकी नीतियों से परेशान हैं। गैस के मुफ्त कनेक्शन देकर 980 रुपये वसूले जा रहे हैं। यह जनता के साथ धोखा है। इनके शासन में किसान परेशान हैं। पिछले साल का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। इसके अलावा खाद के लिए भी किसान भटक रहे हैं। भाजपा चुनाव नजदीक आते देख जनता में ¨हदू-मुस्लिम का जहर घोलने का काम कर रही है। इनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज के हित में काम करती है। पार्टी कार्यकाल में ऐसी योजनाएं चलीं, जिससे गरीबों को लाभ पहुंचा। गरीबों को आवास मिले। महामाया पेंशन मिली, इसी तरह की अन्य योजनाएं चलाई गईं। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखा देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.