गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान
जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद एहसान
जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद एहसान ने कहा कि जिला प्रशासन की जांच में काशीराम कालोनी में जो 195 आवास अपात्रों के पाए गए हैं उन्हें जल्द ही पात्रों को आवंटित किया जाए। वह नगर सचिव अफनान खां के आवास पर हुई किसानों की पंचायत में बोल रहे थे। उनहोंने कहा गरीबों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा अभी तक किसानों गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। चीनी मिल किसानों का कई अरब रूपया बदाए बैठे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में किसान ऐसी सरकार को उखाड़ फेकेंगे जिस सरकार ने किसानों की अंदेखी की है। कहा किसानों ने सरकार को पूर्ण बहुमत देकर सरकार बनाई थी, लेकिन भाजपा ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। डीजल के बढ़ते दामों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान अपनी फसलों को पानी नहीें लगा पा रहे हैं। किसानों को उनकी फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। बीते दिनों सब्जियों के दाम सस्ते होने पर किसानों को अपनी सब्जियां सड़़कों पर फैंकनी पड़ी थीं। कहा जल्द ही किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। भाकियू लोकशक्ति आखरी दम तक किसानों के हक की लड़ाई जारी रखेगी। इस अवसर पर शमीम अहमद, मुजम्मिल खां, मोहम्मद मुस्तकीम, नावेद खां, राजेंद्र लोधी, फिरोज खां, मुजाहिद खां, सलामत बाबू, भानू प्रताप, राकेश चौहान, मोहन ¨सह लोधी आदि मौजूद रहे।