कोसी नदी में विसर्जित की गणेश प्रतिमा
कोसी नदी में विसर्जित की गणेश प्रतिमा
दढि़याल : कोसी नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पहले डीजे की धुन पर लोग खूब झूमे। गांव लांबा खेड़ा के लोग गुरुवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राली तथा अन्य वाहनों से गणेश प्रतिमा को सजाकर कोसी नदी में विसर्जन के लिए पहुंचे। डीजे पर भगवान गणेश के गानों की धुन पर भक्त झूम रहे थे। बाद में गणेश प्रतिमा को कोसी नदी में विसर्जित कर दिया।
इस मौके पर पंडित मुकेश कुमार, विपिन कुमार, पवन, प्रेमपाल, रूप बसंत, विशाल, मोहित, लक्की, चेतराम आदि मौजूद रहे।
बिलासपुर : गुरुवार को भक्तों ने भाखड़ा डाम में भगवान गणेश जी प्रतिमा का विधिविधान से विसर्जन किया। इस दौरान शिव शीतला माता मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भंडारा भी कराया। भक्तों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महंत महेंद्र सागर, विक्रम कश्यप, सुशील राठौर, सुनील राठौर, रामकुमार सिंह, छोटू सागर, छत्रपाल कश्यप, अजय सागर, किन्ना, अनिल राठौर आदि मौजूद रहे।
गणेश महोत्सव में भजनों की धूम
फोटो : 40
मिलक : नगर के रंगोली मंडप में श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव में देर रात तक गणपति बप्पा के भजनों पर भक्त भावविभोर होते नजर आए। बरेली से आई गायक कलाकार ने बप्पा के भजन प्रस्तुत किए। मंडप में देर रात तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। नवदिया चौराहा स्थित रंगोली मंडप में चल रहे पांच दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को शोभायात्रा के साथ हुआ था। मंडप में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की विधिवत स्थापना के बाद प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। मण्डप में रोजाना गणपति बप्पा की महाआरती व प्रसाद वितरण किया जाता है। महोत्सव में गुरुवार को सुबह आठ बजे नित्य आरती से भगवान गणेश का पूजन किया गया। सायं सात बजे शयन आरती का आयोजन किया गया और भगवान गणेश को नित्य भोग भी लगाया गया। भोजन के बाद रात्रि जागरण और भजन संध्या का आयोजन हुआ। बरेली से आए गायक कलाकार शुभम और भजन गायिका नीलम ने बप्पा के भजनों से श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेंद्र रस्तोगी, महामंत्री सुशील गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितिन सिघल, सुशील गुप्ता, दीपक पाटिल, भास्कर मराठा, राजू रस्तोगी, रामू रस्तोगी, रानू रस्तोगी, नवल चंद्रा, गौरव गंगवार, गोपाल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, नितिन शर्मा, डॉ. संजय रस्तोगी, दिनेश गर्ग, कमल रस्तोगी, अरुण गुप्ता, अनूप गुप्ता, राहुल रस्तोगी, रोबिन रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, दिनेश रस्तोगी, प्रेम प्रकाश गुप्ता, अशोक माहेश्वरी, महेश माहेश्वरी, पिटू माहेश्वरी आदि रहे।