गणपति बप्पा मोरिया, अगले वर्ष तू जल्दी आ..
बिलासपुर : गणपति भक्तों ने जयकारों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली और भाखड़ा डाम पर पह
बिलासपुर : गणपति भक्तों ने जयकारों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली और भाखड़ा डाम पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाएं विसर्जित की गई। नगर में धूमधाम से गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। मुहल्ला साहूकारा में पांच दिन पहले भगवान गणेश जी प्रतिमा स्थापित की गई। मंगलवार को बैंडबाजे के साथ गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कलाकार शंकर-पार्वती जी का नृत्य करते चल रहे थे। शोभायात्रा में महिला, पुरुष भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। शोभायात्रा यहां से प्रारम्भ होकर सिनेमा मार्ग, मुख्य चौराहा, नैनीताल मार्ग से होकर भाखड़ा डाम पर पहुंची। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया-गणपति बप्पा मोरिया, अगले वर्ष तू जल्दी आना आदि के उद्घोषों के बीच भगवान गणेश जी प्रतिमा का विसर्जन किया। इस अवसर पर मनोज रस्तोगी, गोपाल अग्रवाल, गगन अग्रवाल, कमल अग्रवाल, प्रमोद रस्तोगी ¨टकू, हरिदेव रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, अमित रस्तोगी, विपिन रस्तोगी, अंकित अग्रवाल, सोनू रस्तोगी, विकास अग्रवाल, साजन ठाकुर, अम्बर अग्रवाल, अंकित ठाकुर आदि शामिल रहे। दूसरी ओर मुहल्ला पंजाबी कालोनी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से गणेश भगवान की विसर्जन यात्रा निकाली गई। कैनाल मार्ग, मुख्य चौराहा, नैनीताल मार्ग से होकर भाखड़ा डाम पर पहुंची। भक्तों ने बप्पा के जयकारों के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया। पंडित राम मनोहर पाठक, हरवंश लाल पारुथी, हरी ग्रोवर, सोनू तनेजा, अंकुश भनोट, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मुहल्ला साहूकारा से अलग-अलग गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होती हुई भाखड़ा डाम पर पहुंची। भक्तों ने विधिविधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया।शोभायात्रा के दौरान युवक अलग-अलग टोलियों में डांस करते चल रहे थे। चंद्रपाल रस्तोगी उर्फ मामू टेलर, ¨पकी रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, सुभाष रस्तोगी, मनोज कुमार, सुनील कुमार आदि शामिल रहे। वही दूसरी ओर अलग अलग शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान रामपुर-नैनीताल हाईवे पर भीषण जाम लग गया। इस दौरान जाम में स्कूली बसें फंस गईं। पुलिस द्वारा वनवे ट्रैफिक व्यवस्था कर वाहनों को गुजारा। इस दौरान लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक जाम लग गया। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सायंकाल तक वाहनों का रेंग-रेंगकर गुजरने का क्रम जारी था।
मिलक : शोभायात्रा में भगवान शिव-पार्वती परिवार, शेरावाली मां, मक्खन खाते भगवान श्री कृष्ण आदि की झांकियां शामिल हुईं। बैंडबाजे की धुन पर बप्पा के भक्त अभी उड़ाते नाचते-गाते गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह नगर में रंगोली बनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा पर लोगों ने अपने मकान की छतों से पुष्प वर्षा की। लोगों ने गणपति बप्पा का प्रसाद लिया। शोभायात्रा के समापन के बाद भगवान श्री गणेश प्रतिमा को विधिविधान पूर्वक, पूजा अर्चना के बाद विसर्जन के लिए भक्त बृजघाट ले गए। मंगलवार सुबह 11 बजे नगर में श्री गणेश जी महाराज की विशाल शोभायात्रा रंगोली मंडप से निकाली गई। मुख्यमार्गों तीनबत्ती चौराहा, पटवाई रोड, हरिजन बस्ती, होली चौराहा से होते हुए तीनबत्ती चौराहे पर समाप्त हुई। शोभायात्रा के उपरांत श्री गणेश जी महाराज की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ब्रजघाट ले जाया गया। इससे पूर्व सोमवार को रात आठ बजे श्री गणेश जी महाराज का विशाल रात्रि जागरण हुआ। हल्द्वानी, फरीदाबाद और दिल्ली के कलाकारों के द्वारा भजन प्रस्तुत किए।मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया। मंगलवार को प्रात: चार बजे महाआरती के पश्चात भक्तों में प्रसाद बांटा। सुबह 11 बजे गणेश मूर्ति को विसर्जन पूर्व नगर में उसकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के उपरांत गणेश प्रतिमा को विसर्जन हेतु ब्रजघाट ले जाया गया। शोभायात्रा में दीपक मराठा। भास्कर मराठा, महेंद्र रस्तोगी, अवधेश अग्रवाल, सुशील गुप्ता, दिनेश गर्ग, गोपाल अग्रवाल, राजेंद्र रस्तोगी, राजू रस्तोगी, बंटी शर्मा, अंकुर अग्रवाल, शिवम रस्तोगी आदि शामिल हुए।
स्वार : गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने गणेश जी की मूर्ति को हरिद्वार से लाकर नगर के प्राचीन बड़ा शिव मंदिर पर स्थापित किया था।मंगलवार को भक्तों ने रंग-गुलाल खेला।गणेश विसर्जन शोभा यात्रा निकाली और मूर्ति को मुहल्ला चक स्वार, खास स्वार, पंजाबी कालोनी, मुह्ल्ला काशीपुर, धीमरों वाला मुहल्ला, सैनी मुहल्ले में घुमाया।शोभायात्रा स्वार-रामपुर मार्ग स्थित साप्ताहिक बाजार में समाप्त हुई।गणेश जी की मूर्ति को विसर्जन के लिए ब्रजघाट ले जाया गया।शोभायात्रा में पंडित शिवोम शर्मा, अतुल अरोरा, नौबतराम सैनी, मीना कुमारी, उषा वर्मा, सौरभ गुप्ता, पंडित प्रशांत शर्मा, कृष्ण लाल चंद्रा, महेंद्र सैनी, जगदीश सरन गुप्ता, गगन सचदेवा, अतुल अरोरा, मुकुल आदि मौजूद रहे।
सैफनी : कस्बे में मंगलवार को गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शिवालय मंदिर से होकर कस्बे के पारंपरिक रास्तों से होकर भक्त धार्मिक गीतों पर खूब थिरके। जयकारों के साथ गणेश जी की प्रतिमाओं को रामगंगा नदी में विसर्जित किया।कस्बे में गणेश पूजन महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसमें मंगलवार को गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। सभी भक्त शिवालय मंदिर से रामगंगा नदी तक भगवान गणेश जी के भजनों पर झूमते नाचते चल रहे थे। शोभायात्रा में कमेटी के महन्त राजू रस्तोगी, आशीष गुप्ता, शैलेंद्र भटनागर, सौरभ रस्तोगी, अंकित गुप्ता, अरुण चंद्रा, संजय राजपूत, राजीव रस्तोगी, प्रवीण जोशी, राहुल जोशी, पंकज शर्मा, अंशुल राजपूत, डॉ.अनिल वर्मा सहित काफी लोग शामिल रहे। रामायण पाठ के समापन पर हुआ भंडारा
स्वार : फाजलपुर कोसी घाट पर शुरू हुए अखंड रामायण पाठ का समापन हवन पूजन के साथ समापन हुआ।जिसके बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ।गांव फाजलपुर के कोसी घाट पर प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार की देर शाम अखंड रामायण पाठ रखा गया था।मंगलवार को 11 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ।इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।बाद में हवन पूजन के उपरांत भंडारा शुरू हुआ। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के गांव कलीनगर, धनौरी, मधुपुरा, अलीनगर जागीर, फाजलपुर, जालिफ नगला सहित उतराखंड से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बाबा वीर दास निर्वाण, बाबा विजय, बच्चा बाबा, बाबा हिमगिरी, राजेश गिरी, राकेश चेतन, बाबा दिनेश दास, बाबा शैतान ¨सह, पंडित ग्रीश शर्मा, विशाल जोशी, वरुण जैन, अर्जुन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मोहन कुमार, धर्मेंद्र बबेजा, गगन सचदेवा, महेश सैनी आदि लोग मौजूद रहे।जासं