पूर्व सांसद नूरबानो ने कहा-जवाबदेही से बच रही है भाजपा सरकार Rampur News
पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। बोलीं अपनी कमियों को छुपाने में लगी है भाजपा सरकार।
रामपुर, जेएनएन। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा कि कांग्रेस ने कभी धर्म के आधार पर राजनीति नहीं की। हमेशा विकास के नाम पर जनता के बीच रही है। वह नूरमहल में हुई कांगेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रही थीं। कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने में लगी है। छह वर्षों में कोई नया कारखाना नहीं लगाया, जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।
उद्योगपतियों की जेब भर रही सरकार
पूर्व सांसद ने कहा कि सरकारी कंपनियों को बेचकर उद्योगपतियों की जेबें भरी जा रही हैं। देश और प्रदेश में हालात काफी खराब हो चुके हैं। धर्म के नाम पर लोगों को बांट कर राजनीति की जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। महिलायें अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस सबके बावजूद सरकार जवाबदेही से बच रही है। आखिर कब तक वे अपनी नाकामियों को छिपा कर कांग्रेस के ऊपर निशाना साधते रहेंगे। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने अपने समय में देश को प्रगति का रास्ता दिखाया, लेकिन भाजपा ने केवल जनता को गुमराह करने का काम ही किया है। उनके पास विकास का कोई मॉडल नहीं है। देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार ङ्क्षहदू और मुसलमान में व्यस्त है।
ये लोग रहे मौजूद
नगर अध्यक्ष मामून शाह खां, सतनाम ङ्क्षसह, महफूज-उर-हमान खां, फैसल हसन, अब्बास मियां, शारिब अली खां, लल्लन खां, खुशनुद खां, नासिर खां व वासिक अली आदि उपस्थित रहे।