पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया आलियागंज में सत्याग्रह का ऐलान
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया आलियागंज में सत्याग्रह का ऐलान
बिलासपुर : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने दो अक्टूबर को किसानों के साथ आलियागंज में सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। साथ ही किसानों के साथ मिलकर अपनी जमीन में हल चलाकर जमीन जोतने का निर्णय लिया।
उन्होने शनिवार को मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि सांसद आजम खां ने आलियागंज के किसानों की जमीनों पर कब्जा कर रखा है। वह जमीन छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। आलियागंज के 26 किसानों द्वारा कोई भी रजिस्ट्री आजम खां को नहीं कराई है। सारी जमीन जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर है। आजम खां ने इन किसानों की जमीनों पर कब्जा कर रखा है। किसानों ने उनके खिलाफ अजीमनगर थाने में मुकदमें भी पंजीकृत कराए जा चुके हैं। सांसद के ऊपर अब तक 80 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन से सांसद को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। उन्होंने किसानों की लड़ाई लड़ने वाले किसान यूनियन के नेताओं से दो अक्टूबर को आलियागंज में सत्याग्रह को सफल बनाने का आह्वान किया।