Move to Jagran APP

दहेज लोभियों ने विवाहिता को पिलाया तेजाब

ससुरालियों की दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने विवाहिता को तेजाब पिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है। गांव मानपुर ओझा कन्हई कालोनी निवासी सुभाष नग ने सात माह पहले अपनी पुत्री मीरा का विवाह दिल्ली निवासी भोला व्यापारी से किया था। विवाह में उसने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे और पुत्री को प्रताड़ित करते आ रहे थे। ससुरालियों ने दहेज की और मांग शुरु कर दी। युवती के पिता के मुताबिक दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने पुत्री को तेजाब पिला दिया। सूचना पर उसके द्वारा दिल्ली पहुंचने पर आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे भगा दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 12:10 AM (IST)
दहेज लोभियों ने विवाहिता को पिलाया तेजाब
दहेज लोभियों ने विवाहिता को पिलाया तेजाब

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है।

loksabha election banner

गांव मानपुर ओझा कन्हई कालोनी निवासी सुभाष नग ने सात माह पहले अपनी पुत्री मीरा का विवाह दिल्ली निवासी भोला व्यापारी से किया था। विवाह में उसने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे और पुत्री को प्रताड़ित करते आ रहे थे। ससुरालियों ने दहेज की और मांग शुरु कर दी। युवती के पिता के मुताबिक दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने एक सप्ताह पहले उसकी पुत्री को तेजाब पिला दिया। सूचना मिलने पर वह दिल्ली पहुंच गया और बेटी के ससुरालियों से नाराजगी जताई तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। उसे घर से भगा दिया। शनिवार शाम वह अपनी पुत्री को वापस घर लेकर आ गया। उसने रविवार सुबह डायल 100 को फोन किया और पूरे मामले से अवगत कराया। इस दौरान पुलिस वालों ने उच्चाधिकारियों से मिलने की बात कहीं। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट के मुताबिक घटना स्थल दिल्ली का है, जो भी कार्रवाई की गई होगी, वह दिल्ली में की होगी। मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कहा कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। अगर कोई तहरीर आएगी को कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.