श्रीराम के बताए रास्ते पर चलें : लक्ष्मी सैनी
श्रीराम के बताए रास्ते पर चलें लक्ष्मी सैनी
जागरण संवाददाता, स्वार : शनिवार की रात क्षेत्र के गांव धनौरी में रामलीला का उदघाटन भाजपा नेत्री लक्ष्मी सैनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।कहा कि रामलीला का मंचन मात्र मनोरंजन का साधन न समझें, बल्कि सीख लेनी चाहिए। भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं।उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, क्योंकि श्रीराम ने सच्चाई के मार्ग पर चलकर अहंकारी रावण का वध किया था। उन्होंने लोगों से श्रीराम के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। इसके बाद नारदमोह के मंचन के साथ रामलीला शुरु हो गई। समाजसेवी पन्नालाल सैनी, कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य, नगराध्यक्ष महेन्द्र सैनी, संजय कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश मौर्य, डोरीलाल, फूल सिंह, उमेश सरन सैनी, कमल सिंह, सत्यदेव सिंह आदि मौजूद रहे।टांडा : नगर पंचायत मसवासी के चेयरमैन हरिओम मौर्य ने गांव लांबाखेड़ा में रामलीला मंचन का फीता काटकर शुभारंभ किया। रामलीला कमेटी द्वारा सर्वप्रथम गणेश जी का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद महाआरती की गई। हरिओम मौर्य ने कहा कि राम के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। राम का चरित्र और व्यक्तित्व सभी वर्ग के लिए प्रेरणा का माध्यम है। वह सभी के आदर्श हैं। रामलीला मंचन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गंगा सिंह, राम सिंह दिवाकर, दीपक गुप्ता, विपिन माली, नंदू चौहान, देवेश चौहान, सोमपाल चौहान, डॉ. रूपकिशोर, संजय सैनी, आशाराम सैनी, शिव प्रसाद सैनी, राहुल मौर्य, संजीव वर्मा, शंकर सैनी, चंद्रपाल चंद्रा आदि उपस्थित रहे।
सैफनी : कस्बे में श्री सनातन धर्म आदर्श रामलीला का मंचन गणेश पूजन के साथ शनिवार की रात से शुरू हो गया। उद्घाटन भाजपा के जिलामंत्री चौधरी संजय सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी प्रेरणा सूत्र हैं, जिन पर चलकर मनुष्य अपने जीवन का कल्याण कर सकता है। सभी लोग जब श्रीराम के आदर्शों पर चलेंगे तो समाज से बुराइयों का नाश हो जाएगा। इससे पूर्व तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित किया। रामायण पूजन रामकिशोर रस्तोगी ने किया। वही संपूर्ण पूजन पंडित तेजपाल जोशी शास्त्री ने कराया।रामलीला मंचन के पहले दिन बाहर से आए कलाकारों द्वारा नारद मोह लीला का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के प्रबंधक फौजी सुशील कुमार, अध्यक्ष रामाधार गुप्ता, विवेक वशिष्ठ, राजू शर्मा, राजेश जोशी, विमल जोशी, बृजेश जोशी, सुन्दर पांडे, लोकेश जोशी, आकाश सक्सेना, शिशुपाल कश्यप, राहुल जोशी, अरविद गुप्ता, जीतू जोशी आदि रहे।