Move to Jagran APP

सिविल लाइंस में युवक को गोली मारी, गंभीर

रामपुर : सिविल लाइंस में कुछ लोगों ने घर के दरवाजे पर खड़े युवक को गोली मार दी। गोली ल

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 10:25 PM (IST)
सिविल लाइंस में युवक को गोली मारी, गंभीर
सिविल लाइंस में युवक को गोली मारी, गंभीर

रामपुर : सिविल लाइंस में कुछ लोगों ने घर के दरवाजे पर खड़े युवक को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की ओर से पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की है। ज्वालानगर सीआरपीएफ गेट स्थित इमाबाड़ा के पास शहाब अली नन्हू हाजी का मकान है। आरोप है कि शाम के समय बाइक सवार चार लोग उनके घर आए। दरवाजे पर ही मकान मालिक खड़े थे। उन्हें देखते ही चारों हमलावर हो गए। उनके हाथों में तमंचे देख मकान मालिक जान बचाने को घर के अंदर भागे, लेकिन तब तक हमलावरों ने गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गए। गोली की आवाज और चीख सुनकर परिजन आ गए। परिजनों ने विरोध किया, जिस पर हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर शराबे पर मुहल्ले के लोग आ गए, जिस पर बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी की। पता चला है कि शहाब का दो दिन पहले एक युवक से विवाद हो गया था। शहाब ने युवक को पीट दिया था। तब उसके खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई थी। अब हुई घटना इसी रंजिश में होना मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने घायल की ओर से फाय¨रग में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर निवासी बालम और आदर्श कालोनी निवासी शेखर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मकान हड़पने में रिपोर्ट

loksabha election banner

रामपुर : सिविल लाइंस पुलिस ने अदालत के आदेश पर मारपीट, लूटपाट और मकान कब्जाने के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट की है। रिपोर्ट शहजादनगर थाना क्षेत्र के बबूरा गांव निवासी संदीप कुमार ने कराई है। वह काफी समय से अपने भाई के साथ रुद्रपुर में रहकर मजदूरी कर रहे थे। वहां रतनपुरा गांव निवासी कुछ लोगों ने उनके बबूरा स्थित मकान का सौदा किया था। आरोप है कि रकम बाद में देने का कहकर मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। बाद में उसके मकान पर कब्जा कर लिया। मकान में रखा सामान भी लूट लिया। पुलिस में शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर उसने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने फौजी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.