मारपीट और फाय¨रग में 12 के खिलाफ मुकदमा
रामपुर : बाइक सवार के साइड मांगने पर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फाय¨रग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने घायल पक्ष की
रामपुर : बाइक सवार के साइड मांगने पर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फाय¨रग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने घायल पक्ष की ओर से 12 के खिलाफ मुकदमा किया है। मुकदमा मुहल्ला नादरबाग की मढ़ैया निवासी आसिफ ने कराया है। उनका कहना है कि रविवार रात उसके पिता बाइक से किसी काम से शाहबाद गेट तक गए थे। वापसी के समय नोवा अस्पताल के पास एक कार उनकी बाइक के सामने आ गई। उन्होंने कार सवार युवकों से साइड देने को कहा। इसी पर कार सवार युवकों ने उनसे अभद्रता कर दी। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। जानकारी होने पर दोनों पक्षों के लोग आ गए। इसके बाद मारपीट, पथराव और फाय¨रग हो गई थी। गोली चलने से अफरातफरी मच गई थी। गोली लगने से बाइक सवार पक्ष का मोहिसन घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई थी। तब तक हमलावर फरार हो गए थे। सिविल लाइंस कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि घायल पक्ष की ओर से 12 के खिलाफ रिपोर्ट की है, जिसमें ताबिश, फैसल और फैजी नामजद हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।