यातायात नियमों का पालन न करने वालों से वसूला जुर्माना
खजुरिया एवं बिलासपुर पुलिस ने सघन चेकिग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने और बिना मास्क वालों से 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
रामपुर, जेएनएन। केमरी, खजुरिया एवं बिलासपुर पुलिस ने सघन चेकिग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने और बिना मास्क वालों से 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। बाइक को सीजकर कब्जे में ले लिया है। तहसील की सभी सीमाओं पर चेकिग अभियान देख लोग नियमों का पालन करते दिखाई दिए।
सघन चेकिग अभियान के दौरान पुलिस कर्मी लोगों से यातायात नियमों के साथ-साथ शारीरिक दूरी का भी पालन करवा रहे हैं। मंगलवार को खजुरिया थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में वाहनों की चेकिग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने करीब ढाई हजार रुपये का जुर्माना वसूला। दूसरी ओर केमरी कस्बा में भी थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में वाहनों की चेकिग की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे व्यक्तियों समेत वाहन चालकों से साढ़े तीन हजार रूपये जुर्माना वसूला। कोतवाल बृजेश कुमार यादव के मुताबिक अहरो चौराहा, केमरी चुंगी, नवाबगंज मार्ग व मुख्य चौराहै समेत अन्य जगहों पर चेकिग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला। बिना मास्क और शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों पर भी कार्रवाई की गई है।