रामपुर से दो बार सांसद रहे राजेंद्र शर्मा की कोरोना से मौत
रामपुर लोक सभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहे राजेंद्र कुमार शर्मा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया।
जागरण संवाददाता, रामपुर: रामपुर लोक सभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहे राजेंद्र कुमार शर्मा (82)का गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। उनका दो सप्ताह से कैलाश अस्पताल नोएडा में इलाज चल रहा था। उनके बेटे अमित शर्मा और उनकी पत्नी व बच्चे भी कोरोना संक्रमित हैं। सभी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बेटे अमित शर्मा फोर्टीज अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती हैं, जबकि उनकी पत्नी व बच्चे नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। अमित ने टेलीफोन पर बताया कि पिताजी का आज कोरोना से निधन हो गया। वह दो सप्ताह से बीमार थे। बुखार आ रहा था। कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद नोएडा में भर्ती कराया, जहां हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती गई। गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी मां बहन के घर नोएडा में हैं। वहीं पर अंतिम संस्कार किया गया। उनका परिवार गाजियाबाद में रहता था। लेकिन, पिछले कुछ दिन से रामपुर में ही रह रहे थे। लेकिन, गुरुवार को उनका घर बंद था।