भगवान राम के चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत
जन सेवा सहायक पार्टी की बैठक नगर की हरिनगर कॉलोनी में कार्यालय पर संपन्न हुई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 05:08 PM (IST)
बिलासपुर, जासं : जन सेवा सहायक पार्टी की बैठक नगर की हरिनगर कॉलोनी में कार्यालय पर संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह लोधी ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों का बराबर सम्मान करती है। कुछ असामाजिक तत्वों ने देश को आग में झोंकने की पूरी कोशिश की। लेकिन, विधि का विधान राम राज्य की ओर था। उन्होंने भगवान श्री राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हम सबको उसे अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। पार्टी के प्रवक्ता फाजिल हुसैन ने कहा कि संप्रादायिक ताकतों को देश कभी सहन नहीं करेगा। उन्हें हमारी ताकत के आगे झुकना ही पड़ेगा। इस अवसर पर आरके दक्ष, आरिफ, सुनील कुमार जैन, शैजा खान व एपी सिंह आदि मौजूद रहे
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें